Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

डॉ परिणिता सिंह एवं डॉ अर्चना कुमारी द्वारा योगाभ्यास पर लिखित पुस्तक “अभ्यासम” का कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया विमोचन

रांची, झारखण्ड  | जून | 20, 2021 :: सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या 20 जून 2021 को योगाभ्यास पर आधारित योग की एक पुस्तक “अभ्यासम” ( प्रारंभिक योग अभ्यासक्रम ) का विमोचन माननीय मंत्री बादल पत्रलेख ( कृषि एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार ) ने किया।
इस अवसर पर डॉ राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, किशोर सहदेव भी उपस्थित थे।

पुस्तक की लेखिका डॉ परिणिता सिंह एवं डॉक्टर अर्चना कुमारी है।

पुस्तक की लेखिका डॉ परिणिता सिंह ने बताया कि यह पुस्तक प्रत्येक आयु वर्ग  के प्रारंभिक योग के अभ्यर्थियों के लिए बहुत उपयोगी है, इसमें क्रमबद्ध रूप से रूप में संहजता के साथ योग अभ्यास करने की विधि बताई गई है।

डॉ अर्चना कुमारी ने कहा आज समाज की जैसी स्थिति है उसमें अपने आप को संतुलित बनाए रखने हेतु तथा शारीरिक व मानसिक रूप से अपने आप को सुदृढ़ बनाने हेतु यह पुस्तक काफी हद तक कारगर सिद्ध हो सकती हैं।

Leave a Reply