राची, झारखण्ड | सितंबर | 08, 2022 :: झारखंड 8, 9 और 10 अक्टूबर, 2022 को होनेवाले “झारखंड इमेजिंग एक्सपो” को सफल बनाने के लिए “जे पी ए” के सदस्यों और पूरे झारखंड से आये फोटोग्राफरों ने मोराबादी के निलाम्बर पिताम्बर पार्क में एक बैठक की और एक्सपो को अभूतपूर्व सफल बनाने का संकल्प लिया।
झारखंड इमेजिंग एक्सपो, का आयोजन, रांची के “स्वर्णभूमि बन्क्वेट” में किया जा रहा है, जिसमें झारखंड सहित बिहार, बंगाल, उड़ीसा और छत्तीससगढ़ से फोटोग्राफरो का समर्थन मिल रहा है।
एक्सपो में फोटोग्राफी इंडस्ट्री से सम्बन्धित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनी शिरकत करेंगी। इस आयोजन से फोटोग्राफी समाज को नई तकनीक के साथ साथ नये नये प्रोडक्ट की जानकारी मिलेगी।




