Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 11 सितंबर से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम होटवार में

 

रांची, झारखण्ड  | सितंबर  | 08, 2022 ::  द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 18 सितंबर तक आयोजित होगी।दामोदर और गंगा टीम की भिड़ंत के साथ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम होटवार में सुबह 8 बजे मैच का शुभारंभ होगा। सभी मैच एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ही होगा।इसकी विधिवत घोषणा पेयजल मंत्री सह झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने मीडिया कप , जर्सी व ट्राफी का अनावरण करते हुए घोषणा किये।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब की एक बहुत ही सराहनीय पहल है , कि वे पत्रकारिता के साथ खेल को भी महत्व दे रहे हैं। खेल विभाग के माध्यम से हमसे जो हो सकेगा, हम हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराएंगे । इस मैच में झारखंड फुटबॉल संघ का तकनीकी सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा में खेलो गढ़वा का आयोजन किया जा रहा है , जो काफी सफल है। वहीं द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रेस क्लब हमारे यहां क्रिकेट, आर्चरी खेलों के साथ अब पहली बार फुटबॉल का भी आयोजन होने जा रहा है। आपको विश्वास दिलाते हैं कि बेहतर होगा और अच्छा होगा। मिश्रा ने कहा कि गढ़वा खेलों के तर्ज पर द रांची प्रेस क्लब खेलों की शुरुआत की भी घोषणा आज की जाती है। वहीं पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक हिस्सा है। भागमभाग के इस दौर में पत्रकार भी खेल को महत्व दे रहे अपने आप उपलब्धि है।जर्सी, ट्राफी अनावरण के पूर्व पेयजल एवं झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों प्रतीक्षा बाड़ा, प्रिया सांडिया, मालती कुमारी, सुधा कुमारी एवं छोटानागपुर एथलेटिक संघ से जुड़े आशीष बोस व आसिफ नईम को पौधा देखकर सम्मानित किए।

कब होगा मैच कितनी हैं टीमः

बताते चलें कि द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हैं। सभी टीमों का नाम झारखंड से गुजरने वाली विभिन्न नदियों पर रखा गया है। 4=4 की टीमें बनाई गई है। जिसमें कुल 142 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 18 =18 और 17 =17 खिलाड़ी शामिल हैं।

टूर्नामेंट का शुभारंभ 11 सितंबर सुबह 8:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दामोदर और गंगा टीम के बीच भिड़ंत के साथ होगी।

इस मौके पर द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, कार्यकारिणी सदस्य मानिक बॉस, रूपम, किसलय सानू ,धर्मेंद्र गिरी, परवेज कुरेशी, राज वर्मा सहित आलोक, अशोक द्विवेदी ,संदीप मिश्रा, अशोक गोप, पूजा , इमाम रिजवी, नसीम,शकील,विनय,संजीत,मनोज पाठक,सुनील केदला, चंदन भट्टाचार्य सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।मंच संचालन कमलेश बिट्टू मिश्रा ने किया।

Leave a Reply