Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा को अपने घर अचानक देखकर आश्चर्यचकित हो गए अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच सह पूर्व डी.एस.पी.आरिफ इमाम

जमशेदपुर, झारखण्ड | जुलाई | 29, 2023 ::  शनिवार को जे०आर०डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जमशेदपुर में खेल विंग टाटा स्टील के द्वारा स्टेट कराटे चैंपियनशिप के दौरान खेल निदेशक सह आई.पी.एस डॉ सरोजनी लकड़ा जमशेदपुर पहुंची थी, साधारण एथलीट से पुलिस में भर्ती होकर आई.पी.एस बनने पर अपने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स पुलिस प्रशिक्षक
आरिफ इमाम के आवास पर मिलकर आशिर्वाद लिया एवम आरिफ इमाम के परिवार वालों के साथ काफी समय बिताया एवम जमशेदपुर में अपने बिताए पुराने दिनों को याद किया।

वही अपने शिष्या अंतरराष्ट्रीय एथलीट सरोजनी लकड़ा को अपने घर अचानक देखकर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच सह पूर्व डी.एस.पी.आरिफ इमाम को आश्चर्यचकित हो गए।
बताते चले की राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियो में रही सरोजनी लकड़ा जमशेदपुर में रह कर आरिफ इमाम के नेतृत्व में अभ्यास कर आल इंडिया पुलिस में पहला पदक जीती थी ।

Leave a Reply