Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

दलित इंडस्ट्रीज एसोसियेशन और झारखण्ड चैंबर की संयुक्त वार्ता : साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 29, 2022 ::
दलित इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने आज झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री से मिलकर प्रदेश की वर्तमान व्यापारिक नीतियों पर चर्चा करते हुए आगे साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई। झारखण्ड चैंबर द्वारा ट्राइबल बिजनेस कमिटी का गठन किये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए एसोसियेशन के सदस्यों ने चैंबर अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास में बाधक नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और उद्योगों के विकास हेतु हरसंभव प्रयास करने की सहमति बनाई गई। यह भी सहमति बनाई गई कि दलित, आदिवासी एवं कमजोर वर्ग के लोगों के आर्थिक विकास एवं व्यापारिक नियमों के सरलीकरण की दिशा में भी दलित इंडस्ट्रीज एसोसियेशन को झारखण्ड चैंबर आवश्यक सहयोग करेगा। बैठक में चैंबर के कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, उप समिति चेयरमेन सीएमके त्रिपाठी के अलावा दलित एसोसियेशन के उपाध्यक्ष डॉ0 आरपी किरण, महासचिव प्रेमा तिर्की, दामोदर सिंकू, सोसन सामय, माला कुजूर, मुकेश पासवान उपस्थित थे।

* गोलीकांड की घटना का त्वरित उद्भेदन किया जाना सुखद-चैंबर
================
डेली मार्केट थानांतर्गत विष्णु गली स्थित मंगलम प्लाईवुड दुकान में गोलीकांड की घटना के त्वरित उद्भेदन करने और अपराधियों की गिरफ्तारी किये जाने पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रसन्नता जताते हुए जिला पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और लॉ एण्ड ऑर्डर उप समिति के चेयरमेन प्रवीण लोहिया ने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन की तत्परता का ही परिणाम है। जिला प्रशासन को साधुवाद।

Leave a Reply