रांची,झारखण्ड | अक्टूबर | 30, 2022 :: गुरू नानक देव के जन्मोत्सव के मौके पर निकाली जा रही प्रभात फेरियों मे रविवार को निकाली गई प्रभात फेरी का सिख संगत द्वारा कीर्तन किया गया।
इस मौके पर प्रातः 4:30 गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई 5:15 स्टेशन रोड गुरुद्वारा,कडरू गुरुद्वारा और गुरू नानक स्कूल प्रभात फेरी निकाली गई।
मैन रोड की प्रभात फेरी ने बरयातु हाउसिंग कॉलोनी कि गलियों को ऐसे गुरु को बल बल जाइए जैसे शबद गायन कर नानक मई बना दिया । वही स्टेशन रोड,गुरु नानक पूरा और कडरू गुरुद्वारा की प्रभात फेरी हीनू होते हुए डोरंडा पहुंची प्रभात फेरी में सबसे आगे निशान साहिब की सेवा बच्चों ने निभाई। उसके पीछे सिख संगत के लोग महिलाएं गुरु के शब्द कीर्तन करते हुए धूमधाम से प्रभात फेरी को लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी का कुलवंत सिंह, अरविंदर सिंह खुराना, प्रीतपाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, के परिवार के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रभातफेरी में शामिल सभी भक्तों को जलपान कराया गया । प्रभात फेरी को सफल बनाने में गुरुद्वारा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, सुरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, जगतजोत सिंह, अमनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरजीत छतवाल, हरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह,आदि के द्वारा सहयोग दिया गया।




