Breaking News

डॉ.अभिषेक की महा संकल्प यात्रा संपन्न : 350 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय की

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 07, 2022 ::  झारखण्ड के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक और मीनाक्षी नेत्रालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह की सात दिवसीय महा संकल्प यात्रा बुधवार देर शाम समाप्त हो गई। 29सितंबर को ग रांची के जगरनाथपुर मंदिर से प्रारंभ हुई महा संकल्प यात्रा रांची से प्रारंभ होकर विंडमगंज में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान
सात दिनों की इस यात्रा के दौरान 350किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए रास्ते में 14जनसभा को संबोधित किया गया । यात्रा के दौरान 10 हजार लोगों के साथ सीधा संवाद किया गया। इसके अलावा 20हजार लोगों के साथ वर्चुअल संवाद भी स्थापित किया गया।

यात्रा का शुभारंभ रांची के जगन्नाथ पुर मंदिर से किया गया । यात्रा का पहला पड़ाव लोहरदग्गा जिले का कुडू प्रखंड रहा। 64KM की यह यात्रा एक दिन में पूरी की गई। यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मीडिया से बात करते हुए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कह कि ” महा संकल्प यात्रा का उद्देश्य लोगों को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना, स्वास्थ्य, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक कर सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार करना था। यात्रा के दौरान जगह जगह पर रुककर लोगों की समस्या और मुद्दों पर उनके विचार को जाना और समझने का कार्य किया गया। यात्रा 29सितंबर को रांची से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंडमगंज में समाप्त हुई इस दौरान लातेहार, पलामू,गढ़वा जिले के अलग अलग प्रखंड और पंचायतों में जाकर बैठक करने का कार्य भी किया गया।
महा संकल्प यात्रा का समापन सोनभद्र जिले के विंडमगंज के शिव मंदिर प्रांगण में हुआ। यात्रा राज्य के 6 जिलों से होकर गुजरते हुए सोनभद्र तक गई। यात्रा के दौरान 25 हजार लोगों के साथ वर्चुअल संवाद भी स्थापित किया गया। यात्रा का प्रारंभ एक निश्चित उद्देश्य के साथ किया गया था जिसमें चिन्हित मार्ग पर मिलने वाले हर खास और आम की बातों को सुनने और उसका हल निकालने के लिए किस प्रकार कार्य किया जा सकता है यह समझने का कार्य किया गया। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले झारखंड के शहीदों और देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिवारों से भी मिलने का कार्य किया गया । इसके साथ साथ चौक चौराहों पर विद्यमान झारखंड के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।उनकी शहादत और सामाजिक बदलाव के लिए गए कार्यों को याद किया गया।
महा संकल्प यात्रा स्वयं को और दूसरे लोगों को साकारात्मक बदलाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।।
महा संकल्प यात्रा में डॉ.अभिषेक सिंह के साथ मुख्य रूप से डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. संकेश सिंह , डॉ. चंदन, अभिषेक कुमार, सचिन, अमित साथ रहे।

Leave a Reply