Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रकार्यसमिति की बैठक 8-9 अक्टूबर को प्रयागराज में :: झारखंड प्रदेश की आठ सदस्यीय टीम रवाना

 

रांची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 07, 2022 ::  अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक दिनांक 8-9 अक्टूबर को होटल कन्हा श्याम प्रयागराज उत्तर प्रदेश में संपन्न होगा

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार ने बताया इस बैठक में देशभर के सभी प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यसमिति का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा संपन्न होगा तथा इस बैठक में समाज के उत्तर प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसदो का संबोधन होना है

इस बैठक में मुख्यरुप से देश की आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर चर्चा सहित पूरे देश भर के 54 उपजाती वैश्य समाज को कैसे संगठित किया जाए इस पर चिंतन मनन किया जाएगा

इस बैठक में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश के आठ सदस्य टीम आज ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई जाने वालों में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रिय मंत्री डॉ विजय प्रकाश, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार महिला मोर्चा की अर्चना गुप्ता ,संगीता कुमारी, रतन गुप्ता, कालेश्वर साहू, रासबिहारी गुप्ता, शामिल है।

Leave a Reply