रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 03, 2017 :: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी घर आते ही मेहमानों के स्वागत में जुट गए हैं। रांची में सात अक्टूबर को टी-20 मैच होना है। इसके लिए आस्ट्रेलिया की टीम रांची आ रही है। कैप्टन स्टीव स्मिथ सोमवार को ही रांची आ चुके हैं। अपनी फिल्म के सिलसिले में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी रांची में हैं। धोनी ने सोमवार की रात अनुपम खेर, स्टीव स्मिथ, मोसेस हेनरिक्स और टीम पेन को अपने फॉर्म हाउस पर डिनर पार्टी में इनवाइट किया। इस दौरान धोनी के क्लोज फ्रेंड्स भी मौजूद थे। ऑनस्क्रीन धोनी पिता का किरदार निभा चुके हैं अनुपम खेर…
