Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लाचार और जरुरतमंदों की सेवा से प्रसन्न होते है भगवान

राची, झारखण्ड | मार्च | 26, 2024 ::

होली एव गुरू महाराज के जनसेवा के 52 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य मे 141 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद का वितरण भगवान श्री राज श्यामा जी एवं गुरू महाराज को अर्पित कर किया

एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एवम स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान मे संस्था के बच्चों एव बडो की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (राधा-कृष्ण) मंदिर के प्रांगण मे संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, शिवभगवान अग्रवाल, बिष्णु सोनी,सुरेश चौधरी के द्वारा वहाँ के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ,जरुरतमंद परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 141 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।
आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सचिव मनोज कुमार चौधरी,कार्यक्रम संयोजक विशाल जालान सह-संयोजक ओम प्रकाश सरावगी, पवन पौदार, विष्णु सोनी, सज्जन पाडिया, मनीष सोनी,ज्ञान प्रकाश शर्मा, अंजनी अग्रवाल, शंकरलाल मोदी, धीरज कुमार गुप्ता,आलोक सिंह,चन्द्रदिप साहु महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल उर्मिला पाडिया, सुनीता अग्रवाल,शकुन्तला केजरीवाल, सुधा सुल्तानिया, अमिता जालान एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply