Breaking News Latest News झारखण्ड

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” पर आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं

कलाकृति रांची , झारखण्ड | अगस्त | 16, 2020 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय ऑनलाइन “स्वतंत्रता पर्व 2020” के अंतर्गत विभिन्न संस्स्कृतिक कार्यक्रमों एवं देश भक्ति चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | इस अवसर पर संस्था के बाल चित्रकारों के द्वारा बनाई गयी चित्रों की ऑनलाइन प्रदर्शनी लगायी जाएगी | कार्यक्रम में केरला से सस्न्था के छात्र वैष्णव ने कीबोर्ड पर रास्ट्रीय गीत जन गन मन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया | अबिरिती, कुशाग्र , इलियाना एवं सक्षम ने नृत्य प्रस्तुति | विवान, आकांक्षा, अनिमेष, आरुष एवं अन्य ने गीत प्रस्तुत किये | फैंसी ड्रेस में विवान ने देश के वीर सिपाही के रूप में , आर्यन ने भगत सिंह अबिरिती झाँसी की रानी, सक्षम ने सैनिक बन कर सब का मन मोह लिया | संस्था के द्वारा विजिएताओं को पुरस्कृत भी किया गया |

इस अवसर पर संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को एकता और शान्ति के साथ रहने का सन्देश दिया | कल 16 अगस्त को सीनियर छात्रों के लिए चित्रकार धनंजय कुमार के मार्गदर्शन में देश भक्ति विषय पर वाटर कलर चित्रकला ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमे 100 सीनियर छात्र छात्राएं भाग लेंगे |

Leave a Reply