Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

ज्ञानोदय उच्च विद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 200 से अधिक छात्राओ की हुई जाँच

राची, झारखण्ड  | अगस्त   27, 2024 ::

सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन कि ओर से कांके रोड स्थित ज्ञानोदय उच्च विद्यालय में नि शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 200 से अधिक छात्राओं के दांतों की जाँच की गई तथा उसके देख भाल की भी विस्तृत जानकारियां दी गई।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारदा फाउंडेशन ने डेंटावीटा डेंटल क्लिनिक के साथ मिलकर यह दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

डॉ सौम्या ने कहा कि बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में सड़न होने लगती है। इसलिए दांतों की स्वच्छता पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए।

शिविर में पायरिया, फ़्लोरोसिस, कैविटी के ज्यादा रोगी पाए गए। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों के बालिका विद्यार्थियों के बीच सैकड़ों टूथ पेस्ट ,टूथ ब्रस वितरित किए गए।

मौके पर मुख्य रूप से शारदा फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी, सुशील कुमार स्कूल के सचिव डॉ भीम प्रभाकर, प्राचार्य वासुदेव महतो, जय श्रीवास्तव, सोनी कुमारी समेत कई लोग शामिल थे।

 

Leave a Reply