राची, झारखण्ड | मई | 12, 2024 ::
रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित गौरव एण्ड सात्विक मेमोरियल (ए) डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जस्टिस क्रिकेट एकेडमी बनाम यूनिट क्रिकेट एकेडमी के बीच गोलचक्र मैदान, धुर्वा में खेला गया जिसमें जस्टिस क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल कि । टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा उपाध्यक्ष विभूति भूषण अमर , सात्विक के पिता शैलेश कुमार और माता श्रीमती सुधा देवी एवम सचिव शैलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता एवम उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किए। टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर का पुरस्कार जस्टिस सी ए के जयंत कुमार देव एवम बेस्ट बॉलर यूनाइट सी ए के मुद्दासेर अली को दिया गया और आज के फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जस्टिस सी ए जयंत कुमार देव को दिया गया।पुरस्कार वितरण समारोह रांची जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक कार्यकारी सदस्य सुरेश कुमार,चंचल भट्टाचार्य ,मुज्जफर अली ,मुन्ना,सहायक सचिव सुनील पाल ,शंभू सिन्हा, माणिक घोष जे एस सी ए के सदस्य दिलीप,रवि मिश्रा, एस के पांडे, और अंशु मल्होत्रा, मुक्तेश सिंह ,हिमाशु , मोहमद अनीश, मुद्देशेर अली, शाहिद मिर्ज़ा, अजमल हुसैन नईम आदि मौजूद थे।




