Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

चप्पल जूते हमें हर 6 महीने पर बदलना चाहिए : डॉ पंकज चौधरी (ऑर्थो स्पेशलिस्ट)

राची, झारखण्ड | मई | 13, 2024 ::

श्री अरविंदो सोसायटी, मात्री मंदिर, देवी मंडप रोड रातू रोड के परिसर में चौधरी नर्सिंग होम के डॉक्टर पंकज चौधरी (ऑर्थो स्पेशलिस्ट) ने योग के अभ्यासियों को आज के जीवन शैली मे मनुष्य अपने शरीर को अपनी हड्डियों को कैसे मजबूत रख सके, उस पर प्रकाश डाला और बताया कि हमें प्रत्येक दिन योग का अभ्यास /टहलना, समय पर खाना, मौसम के फल/ सब्जी, पानी का उपयोग अच्छी तरह से करना चाहिए। उन्होंने कहा हमें चप्पल जूता हर 6 महीने पर बदलना चाहिए, क्योकि पुराने जूते चप्पल उतने आरामदायक और सहायक नहीं हैं जितने नए थे। जैसे-जैसे सामग्रियां घिसती जाती हैं, कुशनिंग और सपोर्ट दबने लगते हैं और जिन सामग्रियों से जूते बनाए जाते हैं वे उतनी “वापस नहीं उछलती” जितनी पहले थीं।
इस कारण स्पाइन पर यानी मेरुदंड पर असर पड़ता है
सही तरीके से खड़े रहना बैठना, सोफा एवं डनलप पर कम से कम बैठना सोना, एअर कंडीशनर का उपयोग कम से कम करना एवम प्राकृतिक के साथ जीना चाहिए।

डॉक्टर पंकज चौधरी का स्वागत योग अभ्यासी एक सिंह एवं शांतनु विश्वास ने किया। इस अवसर पर आश्रम के यूथ कोऑर्डिनेटर एवं योग प्रशिक्षक योगाचार्य आदित्य कुमार के साथ अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply