Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत ब।डू गांव मे पौधारोपण

राची, झारखण्ड | जुलाई 05, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कांके पिठौरिया एव रिलेशंस की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आज ब।डू गांव में ग्रामीणों के साथ 11 वृक्ष लगाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कांके पिठौरिया कि संचालिका बी के राजमती बहन ने कहा कि हम सबके जीवन में मां का रिश्ता बहुत अनमोल होता है। हमें अपनी मां की सेवा के साथ साथ प्रकृति मां की सेवा भी अवस्य करनी चाहिए क्योंकि प्रकृति हमें हमेशा सब कुछ देती है। इसलिए लिए हमें भी कुछ उन्हें वापस देने की जरूरत है।

पेड़ पौधे प्रकृति के अभिन्न अंग है इसकी देखभाल और सुरक्षा हम सबका नैतिक कर्तव्य है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने जामुन, आम, लीची, अमरूद, नीम, अशोक, गुलमोहर समेत कई फलदार वृक्ष लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया।

मौके पर मुख्य रूप से रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जय श्रीवास्तव, ऊर्मिला देवी, लीला देवी, कविता सेन, शीला देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply