Breaking News खेल

प्रथम खेलो इंडिया युथ , जूनियर और सीनियर वीमेन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के झारखंड टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची

रांची,झारखण्ड  | जून  | 14, 2022 ::  प्रथम खेलो इंडिया युथ , जूनियर और सीनियर वीमेन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड का आठ सदस्यीय दल हिमाचल प्रदेश पहुंच गया।
यह प्रतियोगिता हिमाचल के नगरोटा बागवान स्थित रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हो रही है।
झारखंड दल की ओर से निम्नवत छह खिलाड़ी प्रतियोगिता में पदको के लिए जोरआजमाइश करेंगे:-
मनीषा सोरेन- 40 किलो भार वर्ग
बबिता कुमारी -45 किलो भार वर्ग
अनुपमा कुमारी -55 किलो भार वर्ग
सिमा मरांडी -59 किलो भार वर्ग
जेनिस बारला -64 किलो भार वर्ग
अरुही कुमारी- 71 किलो भार वर्ग
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वेटलिफ्टिंग
एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री अनिल कुमार जायसवाल की झारखंड की टीम आज प्रातः अपने मैनेजर कुणाल और कोच गुरविंदर सिंह के साथ नगरोटा बागवान पहुंच गई है।
झारखंड वेटलिफ्टिंग दल की सफलता के लिए झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है

Leave a Reply