राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 16, 2024 ::
विजय दिवस पर सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के एनसीसी ने एनएसएस के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा बापू वाटिका, मोराबादी से शुरू होकर कुल 5 किमी की दूरी तय करते हुए वापस वहीं समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में कुल 150 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें एनसीसी कैडेट्स भी शामिल थे। यात्रा के दौरान कैडेट्स ने देशभक्ति के नारे लगाए। 70 मीटर लंबा तिरंगा सभी कैडेट्स ने गर्व के साथ थाम रखा था।
इस आयोजन ने न केवल कैडेट्स बल्कि आसपास के लोगों में भी देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना से भर दिया।
तिरंगा यात्रा ने प्रतिभागियों के जोश और उत्साह के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
यात्रा के समापन पर समूह फोटो सत्र हुआ, जिसने कैडेट्स और सदस्यों के चेहरों पर गर्व और खुशी के भाव को कैद कर लिया।
यात्रा का समापन हमारे महान राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
एएनओ लेफ्टीनेंट डॉक्टर प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाया गया।




