राची, झारखण्ड | अगस्त | 19, 2023 :: 19 अगस्त, 2023 वर्ल्ड फोटोग्राफी डे का आयोजन झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा पतरातू घाटी स्थित एलेक्सा रिज़ॉर्ट और उसके आस पास की घाटी में फोटो वॉक के साथ मनाया गया।
इस आयोजन में झारखंड के कई जिलों पलामू, गुमला, रामगढ़ और जमशेदपुर के फोटोग्राफरों सहित लगभग 130 फोटोग्राफर शामिल हुए।
सभी फोटोग्राफरों ने फोटो वॉक के दौरान तस्वीरें लीं।
उनके द्वारा ली गई तस्वीरों को पुरस्कृत भी किया गया।
फुजिफिल्म इंडिया के मेंटोर अर्घ्या चटर्जी ने फोटोग्राफरों को नयी नयी तकनीक की जानकारी दी।
इस आयोजन को सफल बनाने में जे पी ए के मनोज गोराई, सुशांत प्रसाद “बंटी”, निखिल गुप्ता, गौरव भाटिया, कौशिक कुमार, संतोष शर्मा, राजनिश सोनू, हेमंत टोप्पनो के साथ साथ सुरेंद्र “मुन्ना” और बबलू वर्मा का विशेष योगदान रहा।