Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेलो इंडिया फुटबॉल में झारखंड की महिला टीम सेमीफाइनल में

खेलो इंडिया फुटबॉल में झारखंड की महिला टीम सेमीफाइनल में

रांची, झारखण्ड  | जून  | 06, 2022 ::  युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 महिला फुटबॉल में झारखंड की टीम ने सेमीफाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। झारखंड की टीम ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की टीम को 3-0 से पराजित किया। पहला और तीसरा गोल अल्फा कंडुलना ने व दूसरा गोल बबिता कुमारी ने मारा। दूसरे मैच में झारखंड ने तमिलनाडु को 6-0 से धोया। अल्फा कंडुलना ने हैट्रिक सहित 4 गोल दागे। वहीं, बबिता कुमारी और विक्षित बाड़ा ने 1-1 गोल किये। इस जीत के साथ ही झारखंड की टीम सेमीफाइनल के लिए पहुंच गई। टीम के सेमीफाइनल पहुंचने पर खेल विभाग व सीएए ने खिलाड़ियों को बधाई दिये।

Leave a Reply