Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

राज्य कराटे प्रतियोगिता में खूंटी को 21 स्वर्ण, 14 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 43 पदक

रांची, झारखण्ड  | जून  | 06, 2022 ::  3 से 5 जून तक खेल गांव रांची में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा आयोजित राज्य कराटे प्रतियोगिता में खूंटी के खिलाड़ियों ने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए 21 स्वर्ण, 14 रजत तथा 8 कांस्य पदक सहित कुल 43 पदक पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में जिले से कुल 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
टीम के कप्तान शीतल टोपनो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में 3 स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए जबकि महिला वर्ग में निराली गुड़िया ने भी 3 स्वर्ण तथा 2 कंस्य जीत कर प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने।
*टीम काता पुरुष वर्ग , महिला वर्ग तथा जुनियर बालक वर्ग में खूंटी ने स्वर्ण जीता।*

विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में पदक विजेता के नाम इस प्रकार हैं :-
*स्वर्ण पदक*
शीतल तोपनो, निराली गुड़िया, एमानुएल पूर्ती, एलिसा केरकेट्टा, अंजली कुमारी, बालाजी हीरो, अंकित धान, निखिल सिंह, स्मिता जोजो, मुकेश बोदरा, संतोष गोस्वामी, अमर उरांव समीर भेंगरा, आदित्या राम मुचिराय हस्सा, प्रिंस लुगुन तथा
संदीप हाेरो ।
*रजत पदक*
अमन पूर्ती, अमनदीप नाग, अभिषेक तिरू, पुकीरचंद बोदरा, अकृत सुरीन, सुजीत होरो, सुरभि सिंह , निखिल सिंह, मुकेश बोदरा, बालाजी होरों, स्मिता जोजो ,
*कांस्य पदक*
चंदन नाग, सुरभि सिंह, स्नेहा कंडीर, संजीव सांगा, चंचल कुमार, काशीनाथ मानकी, सुभाष बरहा तथा पुकीरचन्द बोदरा।
जिले के खिलाड़ियों के इस सफलता पर खूंटी जिला कराटे संघ के अध्यक्ष हेज़ाज असदक सचिव हरीश कुमार , कोच सादाब खान, सचिन कुमार सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Leave a Reply