Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

परशुराम जयंती के अवसर पर 501 निशान ध्वजा के साथ निकली शोभायात्रा

राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::

झारखंड राज्य राजधानी राँची की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, राँची में 10 मई 2024 को भगवान श्रीपरशुराम जयंती धूमधाम से सम्पन्न हुआ.
विदित हो की बैसाख शुक्ल अक्षय तृतीया, विक्रम संवत 2081, शुक्रवार 10 मई 2024 को भगवान विष्णु के छटे अवतार ब्रह्म समाज के जनक भगवान श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव अवसर पर ब्राह्मण सभा राँची मे प्रात:9 बजे सालासर मंदिर प्रांगण मे मुख्य यजमान योगेश सारस्वत ने सहपत्नी आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज के सानिध्य में हवन पूजन कर विधिवत पूजा अर्चना कराया.

तदोउपरांत् अप्राहण 3 बजे से विशाल शोभायात्रा 501 निशान ध्वजा के साथ भजन मंडली, अनुपम झांकी, ढोल नगारा, बैंड बाजा संग नगर भ्रमण ब्राह्मण भवन से प्रारंभ होकर कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, शहीद चौक, जैन मंदिर रोड, बडालाल स्ट्रीट, सेवा सदन पथ करते हुए पुन्ह ब्राह्मण भवन पहुँची जहाँ महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ. शोभायात्रा मे कई गणमान्य जिनमे पूर्व सांसद यदूनाथ पांडेय, रमेश सिंह, विनय सरावगी, मनोज बजाज, निरंजन शर्मा, भागचंद् पोद्दार, गोवर्धन गाड़ौदिया, भैरव सिंह, ललित ओझा, मुनचुन राय, शंकर दुबे अन्य शामिल थे.
विभिन्न चौक चौराहे पर स्वागत शिविर लगाया गया, जिनमे मुख्य रूप से अग्रवाल सभा, विप्र फाउंडेशन, मारवाड़ी सहायक समिति, श्री श्याम मंडल, श्री जिनमाता प्रचार समिति, श्री जिनमाता परिवार, राँची ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन, महेश्वरी सभा, दाधीच परिषद, गौमाता सेवा समिति, उत्तम शर्मा, संजय भारद्वाज, विनोद शर्मा, उदमीराम शर्मा परिवार ने स्वागत सम्मान किया. शोभायात्रा का स्वागत मे भगवान परशुराम की आरती व भव्य सम्मान व पुष्पवृस्टी एवम पेयपदार्थ से किया गया. शोभायात्रा में महिलाओ ने काफी संख्या में लोस चुनाव में मतदान हेतु बैनर पोस्टर लेकर अपील आह्वान किया आवो मतदान करे.

संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा व मंत्री किशनलाल शर्मा ने संयुत रूप से देते हुए बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में सांय 6.30 बजे शोभायात्रा समापन आरती के पश्चात सांय 7 बजे से प्रथम चरण मे आहूत प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह किया गया. जिसमे मई 2024 को संपूर्ण समाज के 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बच्चो के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था क्रमश: चित्रांकन प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

संयोजक अशोक पुरोहित व सुनील शर्मा ने कहा कि सन् 1950 मे स्थापित मारवाड़ी ब्राह्मण सभा राँची संस्था का इतिहास काफी गौरवशाली है. संस्था द्वारा सदेव जनहित सेवाकार्य करना जीवन शैली रही है. शोभायात्रा मे समाज के गणमान्य, प्रबुद्धगण, राजनीतिक प्रतिनिधि, महिला बहने एवम बच्चे शामिल हुए एवम सांय 7.30 बजे से श्री परशुरामजी जन्मोत्सव का सामूहिक प्रसाद के पश्चात जयंती का समापन किया गया.

शोभायात्रा व समस्त आयोजन को सफल बनाने में निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि संयोजक श्री अशोक पुरोहित व सुनील शर्मा एवम सह संयोजक श्री नथमल शर्मा, अमित सारस्वत, कमल शर्मा ‘कल्लू’, मनीष शर्मा व चेतन शर्मा के संग प्रदीप शर्मा, महेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, गुलाब शर्मा, ललित माटोलिया, ओमप्रकाश माटोलिया, बिनय जोशी, अनिल शर्मा, धर्मचंद शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, पवन शर्मा , प्रमोद सारस्वत ने सक्रिय योगदान दिया.

Leave a Reply