Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड तंजीम का एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::

झारखंड तंजीम ने वर्ष 2024 में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस क्रम में झारखंड तंजीम की ओर से रविवार को सेमबो बारीडीह ग्राम में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें 100 से ज्यादा फलदार पौधे जिसमें अमरुद, अनार, नींबू के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर ग्रामीणों को पौधे लगाने, उसका संरक्षण करने और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाएं और युवाओं ने काफी रुचि दिखाई और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तंजीम के उपाध्यक्ष फिरोज अहमद और सचिव सरफे आलम ने बताया कि तंजीम द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम लगातार विभिन्न ग्रामों में चलाया जाता रहेगा। इस वर्ष एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में विभिन्न ग्रामों में तंजीम की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। झारखंड में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए तंजीम ने झारखंड वासियों से अपील किया कि एक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके। इस मौके पर मुख्य रूप से तंजीम के संयुक्त सचिव शाहबाज आलम, कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर फिरोज अहमद ग्राम प्रधान प्रभु मुंडा सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply