राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::
सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी राजा, पी के पांडेय, महेंद्र पाठक अजय सिंह, केडी सिंह, कलम रशीदी, पुष्कर महतो ने झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन के बेल पर जेल से 5 महीने के बाद बाहर आने पर मिलकर हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शुभकामना दी और कहा की संविधान और सच्चाई की जीत हुई है। भाजपा के मंसूबों पर चोट हुई है। हेमंत सोरेन के बाहर आने से इंडिया ब्लॉक मजबूत हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर चुनाव लडने का संकल्प ले।




