Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सृजन हेल्प में शिक्षण सामग्रियों का वितरण

राची, झारखण्ड  | अगस्त   23, 2024 ::

सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन कि ओर से रातु रोड स्थित सृजन हेल्प मन्द बुद्धि और मुख बधिर आश्रम में संवेदना कार्यक्रम के तहत स्पेशल बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने स्पेशल बच्चों के बीच कॉपी , किताब, पेन पेंसिल रब्बर, कटर, स्केल समेत कई शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया।

इस अवसर पर सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी ने शिक्षण सामग्रियों को वितरित कर के कहा कि नौनिहाल तंगी की वजह से अपनी किस्मत नहीं लिख पाते हैं।हालांकि आसमान छूने का हौसला उनका भी होता है।ऐसे ही जरूरत मंदो की सेवा के लिए शारदा फाउंडेशन निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने सृजन हेल्प को हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सृजन हेल्प मंदबुद्धि और मुखबधिर आश्रम कि संचालिका गुंजन गुप्ता, सुशील कुमार मिश्रा,जय श्रीवास्तव, सुनील यादव, गोविंद यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply