Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

एकमात्र धर्म है सनातन जो कल भी था आज भी है और हमेशा रहेगा : सदगुरु रितेश्वर महाराज जी

रांची, झारखण्ड  | जनवरी | 02, 2023 ::  सद्गुरु रितेश्वर महाराज जी आज दिनांक 2 जनवरी 2023 को अपराह्न 04:30 बजे , करमटोली स्थित प्रेस क्लब, रांची में भागवत पाठ हेतु एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम आदित्य विक्रम जायसवाल जी ने प्रेस वालों का स्वागत करते हुए सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज को मुख्य शब्द बोलने के लिए आमंत्रण किया |

इसके उपरांत सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं वृंदावन धाम से रितेश्वर झारखंड की राजधानी रांची में देश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए हनुमंत पाठ करने आया हूं यह पाठ हटिया के नंदन पैलेस में दिनांक 3 जनवरी से 9 जनवरी तक दोपहर 4:00 से 7:00 बजे तक चलेगा | वसुदेव कुटुंबकम हमारी पहली नीति है। आज पुरा विश्व डिप्रेशन से गुजर रहा है और अमेरिका, जापान और स्वीडन में सबसे ज्यादा लोग डिप्रेशन से ग्रसित है।

उन्होंने कहा कि डिप्रेशन धर्म अध्यात्म और योग से ठीक किया जा सकता है| राजधानी में नौ दिनों तक लगातार हनुमत पाठ कर अपने श्रद्धालु गण को हर तरीके से स्वस्थ और प्रसन्न रखने का कोशिश करूंगा।

सदगुरु महाराज जी ने बताया कि धर्म एक ही है चाहे मजहब कितने हो सनातन धर्म कल भी था आज भी है और हमेशा भी रहेगा सनातन का मतलब है शाश्वत और मानवता सबसे बड़ी चीज है मानवता को सबसे आगे रखना चाहिए जो मानवता के साथ है हम उसके साथ हैं | मैं भारत देश की बात करता हूं भारत देश को आगे बढ़ाने की सोच रखता हूं और इसके लिए मैं पूरे भारत देश के कोने-कोने में घूमता रहूंगा और इस तरह के पाठ जारी रहेंगे |

भारत देश में सबसे बड़ी जरूरत है रोटी, कपड़ा, मकान की रही है और आगे भी रहेगी इसको बेहतर और उच्च विचार से ठीक करने की जरूरत है |

Leave a Reply