Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखण्ड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता : राँची ओवरआल चैंपियन

राची, झारखण्ड  | मई |  26, 2025 ::

राँची :राँची के नामकुम स्थित आचार्यकुलम विद्यालय परिसर में 21 वी झारखण्ड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता सम्पन्न हो गयी. इस प्रतियोगिता में झारखण्ड के विभिन्न पंद्रह जिलों के तक़रीबन 150 खिलाड़ियों और अधिकारियो ने भाग लिया.

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पऱ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सुनील सूर्यांत ने खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा पदक जितने की बात की.

इस अवसर पऱ अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर मुकुंद महतो, डॉ कविता सिंह, उदय साहू,प्रियदर्शी अमर,मिथिलेश साहू, शैलेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र दुबे आदि उपस्थित थे जिन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किये.

प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीपक गोप, रज़ि अहमद, सरोज मालाकार,वाहिद अली,सुशील कच्छप,सुशांति तोपनो,इंद्राशीष रॉय आदि की महत्पूर्ण भूमिका रही.

प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी निम्न रहें:-.

अविनाश कुमार गंझु, अंकित कमर, चन्दन कुमार, संजना कुमारी, आस्था उरांव, प्रिया गाड़ी, सोनी मिंज, अंजलि कुमारी, अंजना कुमारी महतो, श्रेया कुमारी,, विक्रम गंझु, आर्यन सिंह, आशीष, मनीष मुंडा, शिवम उरांव रेणु गंगा लोहार, कंचन तिग्गा, पल्ल्वी गारी, जुली कुमारी, अर्पणा कुजूर, निशांत तिर्की, दीपक महतो, सुमित कुमार, अमन मुंडा, कमल नयन, आर्यन मुंडा, चमरू बिरुआ

इसकी जानकारी देते हुये शैलेन्द्र दुबे ने बतया की इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाडी जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply