Breaking News Latest News झारखण्ड

महिला हितों के संरक्षण के लिए और मजबूती से काम करुंगी: यशस्विनी

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2024 ::

शहर के कोकर स्थित सलोन मिनिस्ट्री चर्च (सैम्फर्ड हास्पिटल के निकट) की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं आईएनडीआईए गठबंधन की रांची संसदीय सीट से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का अभिनंदन किया गया। रविवार को चर्च परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में सलोन मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक बिशप डॉ.सुरेश सांगा एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता सांगा ने सुश्री सहाय को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। रविवारीय प्रार्थना सभा के बाद अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सुश्री सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि वह महिला सशक्तिकरण, बाल श्रम उन्मूलन, महिला उत्पीड़न की रोकथाम की दिशा में कार्यरत हैं। जनप्रतिनिधि बनने के बाद इसे और गतिमान करूंगी।
वहीं, सलोन मिनिस्ट्री चर्च के बिशप, पास्टर व सेवकों ने कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सहाय को व्यापक जन समर्थन देकर चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर जीवन रुंडा, फ्लोरा कॉपी, सोमा गाड़ी, बसंत टोप्पो, लुकस टोप्पो, राज किस्को, आशीष कुजूर, शशि बड़ाइक सहित काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply