Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय, डोरंडा की छात्राओं का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन 

राची, झारखण्ड  | मई |  27, 2025 ::

श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय, डोरंडा, रांची की छात्राओं ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा रानी कुमारी ने 93.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सरस्वती कुमारी ने 91.40% अंक के साथ द्वितीय स्थान, तथा नन्दनी कुमारी ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उपमा पाल ने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री सुभाषचंद्र बोथरा एवं सचिव श्री घेवर चंद नाहटा ने भी सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह परिणाम विद्यालय के सामूहिक प्रयास का सुफल है।

इस वर्ष कुल 93 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 66 छात्राएं प्रथम श्रेणी एवं 27 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply