Breaking News Latest News झारखण्ड

वार्ड 17 को 18 में मिला देने की मांग 

राची, झारखण्ड  | मई |  26, 2025 ::

रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड 17 अंतर्गत आर जी स्ट्रीट, थड़पखना में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने बताया कि वार्ड 17 का अधिकतर क्षेत्र गुदड़ी कर्बला चौक का एरिया पड़ता है, और इस छोटे क्षेत्र के कारण इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो रहा है जरूरत है, इस क्षेत्र को वार्ड 18 में मिला देने की आवश्यकता है, क्योंकि ना तो यहां पर रेगुलर फागिंग होती है, और ना ही रेगुलर कचरा का उठाव होता है, यहां तक की इस क्षेत्र में रांची नगर निगम ने एक डस्टबिन तक नहीं लगाया है, और लोग एक व्यक्ति के घर के सामने सारा कचरा फेंक रहे हैं, जिससे दुर्गंध के कारण उनका वहां रहना दुर्भर हो गया है, इसलिए अगले परिसीमन में इस क्षेत्र को वार्ड 18 में सम्मिलित करने की मांग यहां के निवासियों ने की। बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave a Reply