राची, झारखण्ड | मई | 29, 2023 ::
संस्कृति कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा “झारखण्ड कला जतरा” – फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी के अंतर्गत चित्रकला शिविर संपन्न हो गया l
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 से 28 मई से कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा के प्रांगन में किया गया था l
इस शिविर मे झारखंड विषय पर युवा कलाकारों ने पेंटिंग बनाई l
पेंटिंग कार्यशाला के संयोजक चित्रकार धनंजय कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला मे झारखंड के विभिन्न जिलों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया था जहां उन्होंने झारखंड के जीवन शैली, ग्रामीण परिवेश, वेषभूषा , लोक नृत्य , परम्परा आदि का चित्रण किया l
उन्होंने युवाओं को कला के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के सम्भावनाओं के बारे मे भी अवगत कराया l
इस कार्यशाला ने 15 युवा कलाकारों ने हिस्सा लिया l
उन्होंने बताया की झारखण्ड कला जतरा पहली बार आयोजित की जा रही है जिसमें डोकरा आर्ट, क्ले मॉडलिंग एंड कास्टिंग, मूर्तिकला, झारखंड की लोक चित्रकला सोहराय, राज्य स्तरीय चित्रकला शिविर चित्रकला एवं कला जतरा मेला का आयोजन किया जाएगा |
यह कार्यक्रम संस्कृति कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है |
आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अजय कुमार , रजनी कुमारी, हर्ष, आरती, रिचा , मनस्वी, शिखा ने सहयोग किया l


![there is no scarcity of world class sports talent in india : amit shah [ mp, rajya sabha ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/15-Amit-Shah-464x290.jpg)

