Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 17, 2023 ::  भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक शगुन बैंक्विट हॉल चिरौंदी राँची में अमरजीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉक्टर के लक्ष्मण जी का गरिमामयी उपस्थिति रही, सर्वप्रथम भारत माता,दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र में पुष्प अर्पित कर दीपप्रज्वलित कर बैठक की शुभारम्भ किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा वर्तमान झारखंड के सरकार पिछड़ी जाति की घोर विरोधी सरकार है,आने वाले दिनों में झारखंड की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेगी। केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने ओबीसी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ किया है।
बैठक को पूर्व मंत्री मनोज यादव जी ने भी सम्बोधित किये

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्चना राय भट्ट राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा महतो जी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिए वह भी समाज को और संगठित कर समाज के हक अधिकार के लिए आवाज उठाने की बात कहे

झारखंड *ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा* मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है और मुस्लिम तुष्टीकरण पूरे चरम पर है । यहां तक कि झारखंड के विधानसभा में नमाज के लिए स्थान प्रदान किया जो कि हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध है।
पूर्व की रघुवर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है जिससे आम जनता त्रस्त हो रही है, राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, जंगल राज्य की ओर बढ़ रहा है राज्य और राज्य की हेमन्त सरकार भरष्टचार की पराकाष्ठा पार कर गयी है। हेमन्त सरकार देश के सबसे ज्यादे भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री हो गए है ये तो मधु कोड़ा को भी कई गुना पार कर गए है।
राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर प्रजापति जी ने पढ़े …..
व धन्यवाद प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार जी ने पढ़ें।

*पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरज यादव जी कहे* की ओबीसी मोर्चा के द्वारा किए गए हर कार्यों की सराहना करते हुए कहे कि ओबीसी समाज को रघुवर सरकार पूर्व की भाजपा के रघुवर सरकार में विकास का कार्य जोर-शोर से चल रहा था राज्य के हक अधिकार में एक नीति व नियमावली बनाई गई थी वह विकास के कई लकीरें खींची गई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई थी ओबीसी समाज के हक व अधिकार के लिए ओबीसी आयोग से रिपोर्ट मंगाई गई थी और और सर्वे का भी कार्य शुरू किया गया था जिसे यह छलिया हेमंत सरकार सरकार में आते ही सर्वे कार्य को बंद कराया और खजाना खाली का ढिंढोरा पीट पीट कर खुद अपना खजाना भरने में लग रहा और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर गया अजिंक्य कई करीबियों का जांच चल रहा है चुनाव के समय इन लोगों का एक स्लोगन था
हेमंत है तो हिम्मत है आजकल वह चरितार्थ होता नजर आ रहा है
हेमंत है तो भ्रष्टाचारियों को हिम्मत है भ्रष्टाचार करने की हिम्मत है।
राज्य के युवाओं को रोजगार 1 साल में 500000 रोजगार देने की बात करने वाले हेमंत सरकार 3 साल में मात्र चार सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है या छलिया सरकार को आने वाले दिनों में ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।

*भाजपा रामगढ़ जिला प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा* हमारा ओबीसी समाज सदियों से गौरवान्वित करने वाला रात वाला समाज रहा है भगवान को भी जब जन्म लेना हुआ तो कृष्ण जी के रूप में वह भी समाज के घर हैं जन्म लिए अवतार लिए हिंदू हृदय सम्राट के के रूप में जाना जाने वाला शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज भी ओबीसी थे दानवीर भामाशाह जी ने भी महाराणा प्रताप को बनाने का कार्य किए राष्ट्रपिता बनने का गौरव महात्मा गांधी जी को प्राप्त हुआ वह भी उसी समाज से ही थे लेकिन देश की आजादी के बाद कांग्रेस के चाल व कूटनीति के कारण ओबीसी समाज हर क्षेत्र में पिछड़ा भले है पर वर्तमान समय में भी भारतीय जनता पार्टी के मोदी जी के नेतृत्व में ओबीसी समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है ओबीसी समाज कृत संकल्पित होकर भारतीय जनता पार्टी को पुष्पित व पल्लवित करने के लिए कृत संकल्पित है और आने वाले दिनों में केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार बनाएगी।

भारतीय जनता पार्टी *पिछड़ा जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण* ने कहा आजादी के बाद कांग्रेस ने ओबीसी समाज को उसके अधिकारों से हमेशा वंचित रखा है, कॉंग्रेस ओबीसी समाज के हक व अधिकारों कुचलने के कार्य करते रहा है, काका कालेकर कर रिपोर्ट पर कभी संज्ञान नही लिया इसपर कभी चर्चा भी सदन में नही कराया केवल भोट की राजनीति करता रहा। देश में आजादी के के बाद भाजपा के द्वारा मोदी जी के नेतृत्व में देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज के महिला को देश के राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रपति बनाया गया यह भाजपा व मोदी जी के कारण ही संभव हो पाया है भारतीय जनता पार्टी वह मोदी जी का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इसी मूल मंत्र के तहत मोदी जी देश भर के सांस्कृतिक उत्थान धार्मिक स्थान सांस्कृतिक जागरण व विकास में सभी राज्यों वह देश के सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास हो रहा रहा है भाजपा के मोदी जी के नेतृत्व में युवा महिला अन्नदाता किसान आदिवासी दलित पिछड़ा स्वर्णो सभी समाजों का विकास व कल्याण के लिए बीड़ा उठाए हैं दबे कुचले व गरीबी को खत्म करने का प्रयाश हो रहा है। यह सब मोदी जी यह सब मोदी जी के दूर दृष्टि दूरदर्शी दृष्टि से ही संभव हो सका है आज देश हर मामले में चौमुखी विकास कर रहे हैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कुरौना काल के समय से गरीबी गरीब जनता को 80 करोड़ लोगों को अनाज दिया मुफ्त अनाज दिया जा रहा है 220 करोड़ वैक्सीन मुफ्त दिया गया यह दुनिया में कोई विदेश की सरकारों द्वारा संभव नहीं हो सका इसलिए मोदी जी हर क्षेत्र में पूरा देश को एक मानते हुए संपूर्ण देश के विकास के लिए विकास के हर पहलुओं का ध्यान में रखते हुए आज पूरे दिन ध्यान में रखते हुए विकास कर रहे हैं चाहे वह राज्यों की क्यों अगर भाजपा शासित राज्य ही हो केंद्र हर मामले में पुरजोर सहयोग कर रहा है आज दुनिया में मोदी जी को लोहा माना जा रहा है और विश्व गुरु की ओर विश्व गुरु की बनते दिख रहा है आज G 20 का भी नेतृत्व करने का अवसर भारत को प्राप्त हुआ मोदी जी के नेतृत्व में।
डीबीटी के माध्यम से हर गरीब के खाते में सीधे ₹6000 जनता के खाते में मिल रहा है एक जमाना था राजीव गाँधी जी का कांग्रेस के कार्यकाल में केंद्र से ₹100 भेजने से ₹15 जनता तक पहुंचा था खुद प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का बयान था और आज मोदी जी के जमाने में ₹100 केंद्र से भेजे तो ₹100 आम जनता के खाते में पहुंचता है यह फर्क है भाजपा के मोदी जी के नेतृत्व की सरकार में जनधन खाता के योजना के द्वारा 48 करोड लोगों को नए खाता खोल कर दिया गया जिससे आम जनता को सहूलियत हो रही है ओबीसी समाज का आरक्षण का मुद्दा क्या पर संवैधानिक दर्जा देने की बात हो तो कांग्रेस हमेशा से विरोधी ही रहा है ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए लोकसभा से भाजपा के मोदी जी के नेतृत्व की सरकार ने पास की लेकिन राज्यसभा में जाने पर कांग्रेस व उसके यूपीए गठबंधन के पार्टी पुरजोर विरोध कर राज्यसभा में पास होने नहीं दिया जब भारतीय जनता पार्टी की एनडीए गठबंधन की सभा में ही पूर्ण बहुमत आई तब ओबीसी आयोग को संविदा जॉब मिल पाया आज आज केंद्रीय विद्यालय सैनिक स्कूलों में ओबीसी का आरक्षण सुनीता संविधान इंतजाम मिलते ही सभी स्कूलों में ओबीसी समाज के लोगों को आरक्षण मिलना प्रारंभ हो गया विद्यार्थियों को इसका लाभ हो रहा है लगभग 450 मेडिकल की सीट में भी ओबीसी समाज के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है, विश्वविद्यालयों के सीटों पर भी ओबीसी समाज को लाभ मिल रहा है बैकलॉग के माध्यम से 4000 बैकलॉग का पोस्ट में ओबीसी एसटी एससी समाज के लोगों का लाभ प्राप्त हुआ ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में यह पहल की गई थे 111 करोड़ गरीब अन्नदाता किसानों के खाते में 6000 भेजा गया मोदी जी का उद्देश्य है देश के युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने इसका चिंतन करते रहते हैं इस और युवा उधमी एमएसएमई के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं इस तरह कर सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार में पहली बार देश में 27 ओबीसी समाज से आने वाले मंत्रियों का प्रतिनिधित्व मिला है जिससे समाज गौरवांवित महसूस कर रहा है और ओबीसी समाज के लोग ही नहीं पूरे विश्व के लोग मोदी जी को लोहा मान रहे हैं और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है
भाजपा के शासन जब आई है केंद्र में सबसे ओबीसी समाज शोषित और वंचित वर्गों के लिए मोदी सरकार ने काफी कार्य किए हैं हमारे कार्यकर्ता आगामी 6अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक गांव गांव में हर एक घरों में जाकर मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताएंगे।

इस कार्यक्रम में इस कार्यसमिति बैठक के कार्यक्रम में
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के माननीय *राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद* (सदस्य-केंद्रीय संसदीय बोर्ड, सदस्य-केंद्रीय चुनाव समिति, भाजपा) *डा. के. लक्ष्मण जी* प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी पूर्व मंत्री विधायक डॉ नीरा यादव पूर्व मंत्री मनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा महतो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अर्चना राय भट्ट राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो व कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिव प्रसाद साहू ने किया इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण सभी जिला के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री गण उपस्थित हुए।

 

Leave a Reply