Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखंड फुटबॉल में असीम संभावनाएं है-अखिल भारतीय फुटबॉल संघ

 

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 22, 2022 ::
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वधान से रांची मोराहबादी स्टेडियम में 75वें संतोष ट्रॉफी में झारखंड राज्य के प्रतिनिधित्व किए हुए खिलाड़ी और 26वें हीरो राष्ट्रीय महिला कि चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किए महीला खिलाड़ियों के सम्मान सह सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया

जानकारी के लिए बता दे की 75वें संतोष ट्रॉफी में झारखंड फुटबॉल टीम ने पूर्वी क्षेत्र जोन के अन्तर्गत शानदार प्रदर्शन कर लीग के अंतिम मैच में ओडिशा फुटबॉल टीम के साथ बराबरी का मैच खेलकर ड्रॉ किया किंतु पिछले मैच के अच्छे स्कोर करने के कारण ओडिशा फुटबाल टीम ने पूर्वी जोन में क्वालीफाई कर गई थी।

वही झारखंड महिला टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुऐ क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंच गई थी संतोष ट्रॉफी का अयोजन भुवनेश्वर में हुआ था और महिला फुटबाल टूर्नामेंट का अयोजन कोजीकोडे केरला में हुआ था।

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय फुटबाल संघ के सहायक महासचिव अनिल कामथ, निदेशक प्रतियोगिता सह संयोजक बिनोद पारिकर विशिष्ट अतिथि झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष,नजम अंसारी भारतीय रेफरी संघ के सोमा उरांव, राज्य संघ के सरोजनाथ महतो, रूचि कुजूर हजारीबाग फुटबाल संघ, एनआईएस कोच सलीम, रोशन मिंज,अनुप राजेश लकड़ा इत्यादि उपस्थित थे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथिगण का स्वागत भाषण रुचि कुजुर ने किया तत्पश्चात खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रमाणपत्र वितरित किया गया।अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अनिल कामथ ने अपने संदेश में बताया कि दुनिया का सबसे अधिक लोकप्रिय और देखे जाने वाला खेल फुटबॉल है और भारत भी फुटबॉल में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

जे एफ ए के अध्यक्ष नज़म अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल संघ सहायक महासचिव अनिल कामथ और निदेशक कॉम्पिटिशन बिनोद पारिकर जैसे बड़े पदाधिकारी का झारखंड आना और खिलाड़ियों को सम्मान समारोह में भाग लेना झारखंड फुटबाल के भविष्य के लिए शुभ सन्देश है इसी तरह सहयोग रहा तो आने वाला समय झारखंड की फुटबाल टीम देश मे अपनी बेहतर पहचान बनायेगी।

रुचि कुजुर ने अपने संदेश में कहा कि आज पुरुष के साथ महिला खिलाड़ी भी आगे बढ़ रही है और इसी तरह ऐआईएफएफ यदि जेएफए को सहयोग करता रहा तो महिला फुटबॉल भी झारखंड के नाम रोशन करेगी क्योकि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है।

75वे संतोष ट्रॉफी में झारखंड के खिलाड़ी अंकित कुजुर,संजय बास्की,तनवीर आलम,कालीचरण मरांडी,मनोज किस्कू ,सोमरा मुंडा,सुकेश उराव,फ्रांशिस धान,विकास बालमुचु, कान्हू मुर्मू,अशोक कुजुर,बोसेन मुर्मू,शिवम पशरिचा,रवि भूमिज,तहसीन आलम,उपेन्द्र हजाम,दीपक कच्छप,निखिल बारला,मनिक हेम्ब्रोम,विमल कुमार,राहुल सरदार को सम्मानित किया गया।

अनुप राजेश लकड़ा ने सभी अतिथियों विशेषकर अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया और सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply