Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

दीपावली में नब्बे प्रतिशत बर्न के मामले अनार (पटाखा) की वजह से : डॉ.अनंत सिन्हा

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   25, 2024 ::

रांची। झारखंड के जाने-माने प्लास्टिक सर्जन और देवकमल अस्पताल व देवनिका अस्पताल के संचालक/व्यवस्थापक डॉ. अनंत सिन्हा ने समस्त राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में दीपावली पर्व के अवसर पर झारखंडवासियों के लिए शांति और सुख, समृद्धि की कामना करते हुए पटाखा छोड़ते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
डॉ.सिन्हा ने कहा है कि दीपावली के अवसर पर लोग पटाखा छोड़ते समय लापरवाही बरतते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि अनार, फुलझड़ी, चकरी, राॅकेट ,आलूबम आदि पटाखे फोड़ते समय विशेष ध्यान रखें। पटाखा छोड़ने वाले स्थान के पास एक बाल्टी पानी अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर 90 फीसदी दुर्घटनाएं अनार की वजह से होती है, क्योंकि अधिकतर लोग अनार (पटाखा) हाथ में ही लेकर फोड़ते हैं।
यदि पटाखा छोड़ते वक्त असावधानी से हाथ या शरीर का अन्य अंग जल जाय तो प्रभावित भाग को पानी में लगभग दस मिनट तक डुबोये रखें। तत्पश्चात अविलंब विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें।
चिकित्सक के परामर्श के बिना जले हुए भाग पर किसी तरह का मरहम या लेप आदि न लगाएं।
उन्होंने बताया कि देवकमल अस्पताल, बजरा (इटकी रोड), रांची व देवनिका अस्पताल, तुपुदाना (हटिया) में विशेष सुविधायुक्त अत्याधुनिक बर्न यूनिट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

Leave a Reply