राची, झारखण्ड | जुलाई 02, 2024 ::
राष्ट्रीय स्कूली खेल 2024-25 (एस जी एफ आई) के लिए झारखंड को 4 खेलों की मेजबानी मिली है। इसकी सूचना एस जी एफ आई ने पत्र के माध्यम से दी है। झारखंड को एथलेटिक्स अंडर 14 एवं 19 बालक-बालिका, साइक्लिंग के सभी ट्रैक इवेंट, हॉकी अंडर 19 बालक-बालिका एवं टेनिस अंडर 19 बालक-बालिका के राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन (भ. प्र.से.) ने बताया कि सभी चारों खेलों का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की मेजबानी में रांची में आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि 14-15 जून को दिल्ली में आयोजित एस जी एफ आई के ए जी एम में राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन (भ.प्र.से.) और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह राज्य एस जी एफ आई नोडल धीरसेन ए सोरेंग ने राज्य के प्रतिनिधि ले तौर पर भाग लिया था।




