Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

राची, झारखण्ड | जुलाई 02, 2024 ::

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची झारखंड के तत्वाधान में झारखंड शिक्षा परियोजना रांची द्वारा प्रमंडल स्तरीय 63 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 – 25 का शुभारंभ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,मोराबादी,रांची में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल,रांची द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवम मैच की शुरुआत किक ऑफ कर किया गया । इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी अपरूपा पाल चौधरी,अतरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रांची कौशल किशोर, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रांची विनय बंधु कच्छप की गरिमामयि उपस्थिति रही । यह प्रतियोगिता दिनांक 02/07/2024 से 04/07/2024 तक तीन संवर्गो अंडर 17 बालक/बालिका एवम अंडर 15 बालक में प्रमंडल के जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेता टीम के बीच आयोजित है जिसमे प्रमंडल के रांची,खूंटी,गुमला, लोहरदगा एवम सिमडेगा जिले की टीम भाग ले रही है । प्रतियोगिता के पहले दिन का मैच विवरण अंडर 15 बालक रांची 00 बनाम लोहरदगा 02, अंडर 17 बालिका लोहरदगा 01 बनाम खूंटी 00 , अंडर 17 बालक सिमडेगा 00 बनाम रांची 02 , अंडर 15 बालक गुमला 01 बनाम सिमडेगा 00, अंडर 17 बालिका गुमला 10 बनाम सिमडेगा 00, अंडर 17 बालक गुमला 06 बनाम लोहरदगा 01 के साथ विजेता टीम प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया । इस आयोजन में पंकज तिर्की, देवचरण कच्छप, जफर इमाम,बेला टोप्पो, प्रवीण सुचित बजराय, दीपक मेहता, अनामिका तिर्की एवम जिला के शारीरिक शिक्षा शिक्षक का बहुमूल्य योगदान रहा ।

Leave a Reply