राची, झारखण्ड | अगस्त 29, 2024 ::
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, वित्त पदाधिकारी अनिल दुबे, खेल कोषांग से सुश्री निशा पन्ना, सुश्री विद्या कुमारी, चंद्रदेव सिंह, शंकर पाल, शशांक भूषण सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।




