Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस के पर आयोजित हुई मैराथन दौड़, गुलेल, गेड़ी दौड़ और पारम्परिक तीरंदाजी प्रतियोगिता

राची, झारखण्ड  | अगस्त   29, 2024 ::

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के पर आज कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । सर्वप्रथम सुबह साढ़े छः बजे मैराथन दौड़ मोरहाबादी मैदान में पुरुष -महिला वर्ग का प्रारम्भ हुआ। मैराथन दौड़ का मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता सहायक जिला अधिकारी , रांची भारतीय प्रशासनिक सेवा के आदित्य पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोप्नो एवं प्रोजेक्ट पदाधिकारी, डी.आर.डी.ए. ऋतुराज ने संयुक्त रूप से झंडा उठाकर पुरुष -महिला वर्ग का दौड़ आरम्भ किया गया।
दूसरे सत्र का उद्घाटन सुबह साढ़े दस बजे खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक संदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि साझा के संयुक्त सचिव सह संयुक्त निदेशक राज किशोर खाखा एवं विभागीय उपनिदेशक मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आज का परिणाम इस प्रकार है:-
मैराथन दौड़
पुरुष वर्ग:-
1.पवन सिंह
2.दीपक कुमार
3.छोटेलाल

महिला वर्ग:-
1.आशा कुमारी
2.ममता कुमारी
3.सुशान्ति कुमारी

गुलेल
बालक वर्ग:-
1.खिलेश्वर कालो
2. हर्ष सिमल केरकेट्टा
बालिका वर्ग:-
1.संगीता टिटु
2. रेशमा सोरेन

गेड़ी दौड़
बालक वर्ग:-
1.राम मुण्डू
2.दीपक कुमार मुण्डा
3.संजू कुमार
बालिका वर्ग:-
1.गुरुमनी टुटी
2.नेहा कुमारी

पारम्परिक तीरंदाजी प्रतियोगिता बालक वर्ग:-
1.आकाश कुमार
2.आलोक कुमार मुण्डा
3.मो. काशिफ
बालिका वर्ग:-
1.निशा एक्का
2.नेहा कुमारी
3.नुपूर टोप्पो

फुटबॉल मैत्रीपूर्ण मैच में खेलकूद एवं कार्य निदेशालय विजेता एवं खेल पत्रकार बंधु उपविजेता बना।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक झारखंड प्रशासनिक सेवा के संदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिलाधिकारी, रांची आदित्य पाण्डेय, साझा के संयुक्त सचिव सह संयुक्त निदेशक राज किशोर खाखा, खेल पदाधिकारी टाटा समूह के श्रीमती आयुश सेरी, वॉलीबॉल प्रशिक्षक विश्वनाथ सिंह,अंशुता लकड़ा एवं जिला खेल पदाधिकारी, रांची शिवेंद्र कुमार ने सभी विजेता, उपविजेता, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम के सभी सदस्यों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
पूरे पुरस्कार वितरण का मंच संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में विभागीय प्रशिक्षक तपन कुमार राउत, राजू साहू, हरीश कुमार, भरत शाह, गोपाल तिर्की, सुनील कुमार, कुश साहु, सोना राम चाम्पिया, नुपुर टोप्पो, मोहन साहू, डि सायसवरी, काली चरण महतो, अंगद हंसराज, प्रेम पूर्ति, अख्तर हुसैन, शाहिद अंसारी, गम्भीर कुमार,विनय क्षेत्रीय , फरजाना खातुन, मंदग तांमंग ने बेखूबी से निभाया।

Leave a Reply