राची, झारखण्ड | अक्टूबर 22, 2024 ::
इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची, इनरव्हील क्लब आफ क्षितिज रांची ने संयुक्त रुप से नवरात्रि एवं दीपावली के शुभ अवसर पर डांडिया नृत्य एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम अधिकारी आर्केड बरियातू में रखा। प्रोग्राम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट आइ एस ओ नीता नारायण एवं सी जी आर माला श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर के किया सोमा भादुड़ी ने दीप स्रोत गाया, सभी मेम्बर्स ने मिलकर दीया जलाकर एक दूसरे को दीपावली कि शुभकामनाएं दी। नीता शेखर ने दीया एवं बाती पर कविता सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। मेम्बर्स की रंग बिरंगी परिधान और खुबसूरत गहने कार्यक्रम की सुन्दरता में चार चांद लगा रही थी। मेम्बर आभा के देखरेख में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी लोगों ने डांडिया नृत्य,खेल एवं चाय नाश्ते का लुत्फ उठाया। अध्यक्ष दीपा चौहान, उपाध्यक्ष सोमा भादुड़ी, सचिव नीता शेखर , एडिटर निशी श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट आइ एस ओ नीता नारायण,सी जी आर माला श्रीवास्तव, देवजानी सान्याल, नीलम अखौरी अम्बुजा शरण, ज्योति तिवारी, रीता वर्मा, सुषमा पाण्डेय, प्रिया राय, अंजु, आभा सिंह, अनिता जेसवाल, रागिनी,
छवि प्रसाद,पद्मा बंका, डौली दुबे, अनुपमा चौधरी, रजनी दुबे मौजूद थी।




