लाबेद, 15 अगस्त। जेसीआई रांची द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े गांव लाबेद में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। जेसीआई सदस्यों ने परिवार एवं बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण कर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, स्टेशनरी, चॉकलेट एवं मिठाइयां वितरित की गईं। जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने कहा कि संस्था लाबेद के सामुदायिक विकास एवं सहभागिता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेसी अनुभव अग्रवाल, जेसी अंकित मोदी, जेसी ऋषभ छापरिया, जेसी आदित्य जालान, जेसी आशीष अग्रवाल सहित सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के संकल्प के साथ हुआ।




