रांची में श्रावण सोमवारी के अवसर पर 17 अगस्त 2026 को ‘भोले की दौड़ (डाक बम)’ का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में कमांडो डिफेंस एकेडमी, मोरहाबादी के युवक-युवतियों ने इक्कीसो महादेव, स्वर्णरेखा तट, चुटिया से दौड़ शुरू की। आरती के बाद श्रद्धालु केतारी बागान, महादेव मंडा, राम मंदिर, बहु बाजार, कर्बला चौक, चर्च रोड, मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, कोतवाली, बकरी बाजार, कार्ट सराय रोड और हरमू होते हुए पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक के साथ दौड़ संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में ‘बोल बम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण भक्तिमय रहा। हाथों में जल और तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहे। शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या आरती तथा खीर महाभोग का वितरण हुआ। आयोजकों ने प्रशासन, नगर निगम, पुलिस एवं सभी सहयोगियों का आभार जताया।




