Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

सनराइज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह

रांची। सनराइज पब्लिक स्कूल, एदलहातू में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण चावला ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शांति खलखो, अनिल अमिताभ पन्ना एवं प्रशांत गौरव उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक आदिवासी गान एवं नृत्य से हुआ। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन निकिता सिंह एवं निरंजन उरांव ने किया। निदेशक पूजा अमृता उरांव के मार्गदर्शन में शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी विकसित करने को शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया। समारोह का समापन राष्ट्रीय एकता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

 

Leave a Reply