राची, झारखण्ड | जुलाई 21, 2024 ::
एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति व यूनियन प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक धुर्वा स्थित राजद महासचिव कैलाश यादव के आवासीय कार्यालय में हुई !
बैठक के दौरान श्री यादव ने प्रतिनिधियों को बताया की एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के द्वारा प्रस्तावित 8′ सूत्री मांग पत्र को लेकर आगामी दिनांक 23/7/24 को झारखंड सरकार में श्रम रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता से नेपाल हाउस स्थित मंत्री कार्यालय में दिन के 11 बजे से त्रिपक्षीय वार्ता होगी, उस दौरान राष्ट्रीय जनता दल से 10 एवं एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति से 10 प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे ! वार्ता में श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उद्योग सचिव, एचईसी सीएमडी तथा यूनियन प्रतिनिधि रहेंगे !
एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी मनोज पाठक ने कहा की राज्य सरकार के मंत्री द्वारा इस विषय पर त्रिपक्षीय वार्ता रखवाना बड़ी उपलब्धि है,कर्मचारियों को भरोसा और मनोबल दोनो बढ़ा है ! उम्मीद करते हैं 23 जुलाई को त्रिपक्षीय वार्ता कुछ हल निकलेगा !
आज की बैठक में मनोज पाठक, हरेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार रामकुमार सिंह, शब्बर फातमी, संतोष राय, रंथू लोहार सज्जाद अंसारी, महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, बोधराज यादव विजय साहू, राम इकबाल चौधरी, शारदा देवी, मुकेश सोनी, शिव कुमार सिंह, संजय सिंह, मैनेजर राय, रामप्रकाश प्रसाद, प्रमोद वैद्य, सचिन कु यादव, दीपक कुमार, मोहन प्रसाद, कमलेश राम, सुनील कुमार, जलेश्वर ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे !




