Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

एस एस मेमोरियल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  06, 2025 ::

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर इस उत्सव रूपी कार्यक्रम का आगाज किया गया।

प्राचार्य डॉ बी. पी. बर्मा ने उद्बोधन सशक्त महिलाएँ, सशक्त विश्व से किया। कहा कि आज का समय में महिला किसी भी रूप में कम नहीं है और कोई क्षेत्र अक्षुता नहीं है।

डॉ समर सिंह ने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, महिला समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लिंग समानता के लिए समर्थन करने और चल रही लैंगिक असमानताओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।।

मंच संचालन करते हुए डॉ मंजू सिंकू ने महिला दिवस कि एतिहासिक पहलू को छात्र को बताया कि यूनाइटेड नेशन यानी संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च के दिन को दुनिया भर की महिलाओं को समर्पित किया था। इसके दो साल बाद यानी 1977 में संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने आठ मार्च को आधिकारिक तौर पर वीमेंस डे घोषित किया गया जनरल असेंबली के सभी सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई थी. लेकिन 8 मार्च 1917 को रूसी महिलाओं के हड़ताल के बाद महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से, 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तारीख बन गई । आज का दिन को किस प्रकार से महिला दिवस मनाया गया उसके सम्बन्ध में डॉ गायत्री ने कहा कि साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर इस दिन 8 मार्च को मनाने की मान्यता दी।

आज के कार्यक्रम में डॉ रंजीत चौधरी, डॉ विनय प्रकाश अखोरी डॉ अनिल वीरेंद्र कुल्लू डॉ संजय सारंगी डॉ सुबास साहु, प्रोफेसर मुकेश उरांव डॉ राजश्री ईंदबार, डॉक्टर रुकैया परवीन दो कन्हैया लाल सहित डॉ संगीता सहित सभी लोग उपस्थित रहे ।

 

 

 

Leave a Reply