Baba ramdev
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय

अगले वर्ष योग दिवस पर रांची में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा :: योग गुरु बाबा रामदेव

Baba ramdev

रांची, झारखण्ड | नवंबर | 30, 2018 ::

झारखंड के किसानों को समृद्धि मिलेगी और देश के लोगों को स्वास्थ्य मिलेगा, यह हमारा संकल्प है- योग गुरु बाबा रामदेव।

कर्म से संन्यासी, जन्म से मैं किसान हूं- बाबा रामदेव

झारखंड के किसान देश के सबसे प्रगतिशील किसान बने यह संकल्प लेकर जाइए- योग गुरु बाबा रामदेव
***********************************

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विकास की अभूतपूर्व प्रगति के लिए झारखंड सरकार बधाई की पात्र है। बहुत सारी चुनौतियां इस क्षेत्र में विद्यमान थीं उन चुनौतियों को अवसर के रूप में तब्दील करके मुख्यमंत्री ने एक कीर्तिमान बनाया है। आगे बहुत कुछ और करना है।

कुछ जिलों को ऑर्गेनिक के तहत चिन्हित करके वहां पर गेहूं, धान, तिलहन, दलहन, शाक, सब्जियों और जड़ी बूटियां इत्यादि पैदा करिए जो भी आप उत्पादित करेंगे पतंजलि एक श्रेष्ठ उत्पादन मूल्य के साथ सब को क्रय करेगा।

बाबा रामदेव ने कहा कि आप झारखंड जो भी नैसर्गिक, प्राकृतिक और जैविक खाद का उपयोग करके उत्पादन करेगा, पतंजलि उसको खरीदेगा। झारखंड के किसानों को समृद्धि मिलेगी और देश के लोगों को स्वास्थ्य मिलेगा, यह हमारा संकल्प है।
बाबा रामदेव ने कहा कि किसान भारत-माता की आत्मा हैं और जब किसान समृद्ध होंगे तभी देश की जय जयकार होगी।*
समृद्धि के क्षेत्र में किसान भी बहुत बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में निस्संदेह झारखंड में बहुत विकास हुआ है। कृषि के क्षेत्र में झारखंड कुछ पीछे था लेकिन यह देखकर काफी हर्ष हो रहा है कि अब झारखंड में इस क्षेत्र में काफी काम हो रहा है। किसानों की अब मुख्यमंत्री ने सुध ली है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत बधाई। विकास की इस दौड़ में जो तमाम तरह के संसाधन जो थे, उनका भी सटीक तरीके से दोहन हो, उसका अधिकतम लाभ इस प्रदेश को मिलना चाहिए। लेकिन जो इस भारत माता के प्राणभूत तत्व किसानों की सुध ली है इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। इस दिशा में और भी श्रेष्ठ कार्य होंगे।

अगले वर्ष योग दिवस पर रांची में तीन दिवस का शिविर रांची में आयोजित किया जाएगा जिसमें लाखों लोगों को योग कराएंगे।

झारखंड का किसान देश का सबसे समृद्ध किसान बने इसके लिए हम सब मिलकर पुरुषार्थ करेंगे, आप सभी इस बात का संकल्प लीजिए। हम सभी इसी परंपरा के व्यक्ति हैं पतंजलि इस दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगा।

Leave a Reply