Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  06, 2025 ::

परिवर्तन संस्था द्वारा आयोजित “श्री शक्ति जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत आज दूसरे दिन आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाना और उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है।

झारखंड पुलिस प्रशिक्षक मनीष मिश्रा द्वारा आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मूलभूत एवं उन्नत आत्मरक्षा तकनीकें, खतरे की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव तकनीक शामिल थीं।

कार्यक्रम में परिवर्तन की सेक्रेटरी श्रेया तिवारी एवम उनकी टीम, महिला विभाग प्रोफेसर इंचार्ज डॉ स्नेह प्रभा महतो, डॉ नुपुर सिंन्हा, डॉ शाहीन प्रवीण, डॉ सुनीति नायक, डॉ आशा टोप्पो, डॉ तमन्ना सिंह मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना की और महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

Leave a Reply