Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा अंतरजिला योग प्रतियोगिता

राची, झारखण्ड | जून | 19, 2023 :: झारखण्ड के सभी लोगो तक योग को बढ़ावा देने व “रोग मुक्त झारखण्ड” के उद्देश्य से 18 जून 2023, सुबह 10.00 बजे से संध्या 5.00 बजे तक कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा अंतरजिला योग प्रतियोगिता का आयोजन पारिजात धर्मशाला, सर्कुलर रोड, लालपुर, रांची में किया गया।
शाम 4:00 बजे से पुरस्कार वितरण समोराह शुरू हुआ।

महिला वर्ग में
प्रथम पुरस्कार – रूपा कुमारी,
द्वितीय पुरस्कार- साक्षी राज, और
तीसरा पुरस्कार- कोमल कुमारी
ने प्राप्त किया और

पुरुष वर्ग में
प्रथम पुरस्कार- प्रदीप कुंभकार,
द्वितीय पुरस्कार- सूरज कुमार और
तृतीय पुरस्कार- बिनोद कुमार उपाध्याय
ने प्राप्त किया।

बच्चों ने ‘योग’ में मनवाया अपना लोहा, योग प्रतियोगिता में जीते 18 पदक, आज के समय में योग को बढ़ाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
रांची में बच्चे और युवा धीरे-धीरे योग में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
योग प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन।
आयोजित हुए योग महोत्सव के दौरान बच्चों ने बेहतर प्रतिभागिता कर अपना स्थान सुनिश्चित किया।
बच्चों के इस प्रतिभा प्रदर्शन को संस्था के संस्थापक देबाशीष रॉय और संगरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने सराहा और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया और योगाचार्य इंद्रजीत चक्रवर्ती ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply