Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची नगर निगम पार्क से रांची के विभिन्न क्षेत्रों में 101 घड़ो के साथ अस्थायी प्याऊ का शुभारंभ 

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 16, 2022 ::  प्रचंड गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के तत्वाधान में सेवा सदन के नजदीक रांची नगर निगम पार्क से रांची के विभिन्न क्षेत्रों में 101 घड़ो के साथ अस्थायी प्याऊ का शुभारंभ किया गया। अस्थायी प्याऊ का उद्घाटन करते हुए निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंघानिया, विशाल पाडिया,दीपक गोयनका ने कहा कि जल ही जीवन है और नर सेवा नारायण सेवा के समान है, तथा मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं और उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल जल मिलना बहुत ही राहत भरा जनसेवा का कार्य है।तपतपाती धूप मे लोगो को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है।

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं सचिव विकाश अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कहा की पानी ही अमृत की धारा है,और हर जीवन का सहारा है। भीषण गर्मी में ठंडे जल की अस्थायी प्याऊ लगाना पुण्य का कार्य है। मंच के अध्यक्ष कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रांची के विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा अस्थायी प्याऊ लगाने की योजना है और उन्होंने बताया कि भीड़ भाड़ क्षेत्र,अन्य सामाजिक संस्था और रांची के व्यापारी बंधुओं को अपनी दुकानों के सामने अस्थायी प्याऊ लगवाना हो तो इस कार्यक्रम के संयोजक यश गुप्ता व श्रय जालान और उपाध्यक्ष अमित सेठी से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों को सेवा भाव के प्रति संकल्प लिया कि कोई भी इस प्रचंड गर्मी में प्यास ना रहे। उपरोक्त जानकारी उपाध्यक्ष सह अमित शर्मा ने ने दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू अमित शर्मा,नीरज अग्रवाल,पवन मुरारका,रोहित सरावगी,सिद्धान्त तोदी, समीर जोशी,उमंग सुल्तानिया,अमित सेठी,रोहित पोद्दार,शैंकी राईका, विकाश गोयल,आशीष डालमिया, ऋषभ जैन गंगवाल,हर्ष जालान, राहुल तोदी,तरुण अग्रवाल अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply