राची, झारखण्ड | अक्टूबर 12, 2024 ::
झारखंड प्रांत युवा मंच के 9 दिन 9 कन्या कार्यक्रम के अंतर्गत रांची समर्पण शाखा द्वारा नवजात बच्चियों के बीच में नए कपड़े और जरूरत की वस्तुओं का वितरण किया । यह कार्य हातमा बस्ती कांके रोड नियर सिद्धू कानू पार्क के पास किया गया।
साथी बच्चों के माता-पिता को यह भी बताया गया कि बच्चों को कैसे हाइजीनिक रखा जाए।इस कार्य में सयोजिका और प्रभारी का भरपूर सहयोग रहा।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, कोमल पोद्दार, दिशा जैन, वेदिका सिंघानिया, कविता जालान उपस्थित रही।




