राची, झारखण्ड | अगस्त 26, 2024 ::
योगदा आश्रम, रांची में भक्ति और हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। उत्सव सुबह स्वामी वसुदेवनन्द गिरी द्वारा संचालित विशेष ऑनलाइन सामूहिक ध्यान के साथ आरंभ हुई जिसमें पूरे भारत से अनेक भक्तों ने भाग लिया। उस के बाद सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्त, स्वामी अमरानंद गिरी और ब्रह्मचारी शांभवानंद के भजनों के आनंदमय गायन में शामिल हुए. भजनों के बाद वहां उपस्थित भक्तों और सन्यासियों को प्रसाद वितरित किया गया।
यह जन्माष्टमी समारोह शाम को विशेष 3 घंटे लंबे ध्यान के साथ समाप्त हुआ, जहां स्वामी अमरानंद गिरी ने श्रीमद-भागवतम (भागवत पुराण) से एक प्रेरक कहानी पढ़ी और “मेजदा” पुस्तक से एक घटना का विवरण किया, जिसमें बताया गया कि कैसे श्री श्री परमहंस योगानंद को भगवान कृष्ण के दर्शन हुए।




