Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

राष्ट्रीय सीनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड की टीम पंजाब रवाना

 

राँची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 24, 2022 :: पंजाब, लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी,फगवाड़ा में 26 से 29 नवंबर 2022 को होने वाले सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड के जिम्नास्टिक खिलाड़ी,टीम मैनेजर,जज,कोच राँची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। लायन्स क्लब ऑफ़ इस्ट के अध्यक्ष रतन अग्रवाल के द्वारा सभी जिम्नास्टिक खिलाड़ी को टी शर्ट प्रदान किया गया। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आर०के० आनन्द, सचिव निशिकांत पाठक,कार्यकारी सचिव राजीव रंजन,लायन्स क्लब ऑफ़ इस्ट के अध्यक्ष रतन अग्रवाल,लक्ष्मी नारायण गुप्ता,झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कोषाध्यक्ष गोविंद झा,उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव,प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता,आशुतोष द्विवेदी,धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, तथा अन्य जिला संघों ने टीम के जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Leave a Reply